सीएमएम चैरिटेबल ट्रस्ट

नवरात्रि महोत्सव

चंद्रपुरी मित्र मंडल के रजत जयंती वर्ष में रेवा पार्क में नवरात्रि महोत्सव २०२५: भव्य गरबा, महाआरती और रावण दहन।

आद्यशक्ति की अनंत कृपा से वडोदरा के पूर्वी क्षेत्र में कार्यरत हमारी संस्था (CMM) अर्थात् चंद्रपुरी मित्र मंडल रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। सामाजिक, सांस्कृतिक और युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से सद्भाव और समभाव की उत्कृष्ट भावना को उजागर करने का कार्य हमारी संस्था करती है। इनमें ध्वजवंदन, खेलोत्सव, होलिका दहन, भव्य गरबा और रावण दहन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। गुजरात का गौरव गरबा और भारतीय संस्कृति को उजागर करने वाला पारंपरिक रावण दहन हमारी संस्था की विशेष पहचान है। भक्ति भाव से भरे सांस्कृतिक वातावरण में होने वाला भव्य गरबा, उल्लास का सागर, उमड़ता जन-सैलाब: ऐसा सुंदर आयोजन हम रेवा पार्क के प्रांगण में करते हैं। २५ वर्षों की यह यात्रा सरल तो नहीं थी, परंतु निष्ठावान…

रेवा पार्क गरबा ग्राउंड, वडोदरा